खून गाढ़ा होने के क्या लक्षण होते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 13:19

क्या हैं ब्लड गाढ़ा होने के लक्षण

शरीर को स्वस्थ रखने में हेल्दी ब्लड लेवल का अहम रोल होता है. ब्लड प्लाजमा, रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स से मिलकर बनता हैं, आपके शरीर में खून की कम थिकनेस को हेल्दी माना जाता हैं. ऐसे में ब्लड गाढ़ा होना आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. यह ब्लड क्लोट के खतरे को विकसित करता हैं.

ब्लड गाढ़ा होने पर आर्टरी और नसों में ब्लड के थक्के जमने लगते हैं, जिससे व्यक्ति की जान जाने तक का खतरा हो सकता है. ब्लड क्लोट आपके ब्रेन, हार्ट और लंग्स जैसे आवश्यक बॉडी पार्ट्स में ब्लड सरकुलेशन को रोकते हैं. ब्लड गाढ़ा होने के खतरे से बचने के लिए इसके लक्षणों और कारणों को जानना बेहद जरूरी है तो आइए जानते हैं, ब्लड गाढ़ा होने के लक्षण और कारण क्या हैं.
ब्लड गाढ़ा होने के सामान्य लक्षण आमतौर पर ब्लड में गाढ़ेपन के लक्षणों का पता सामान्य तौर पर नहीं चलता है, जब तक कि ब्लड क्लाॅट दिखने ना लगे. ब्लड क्लाॅट के कुछ लक्षण हो सकते हैं-
• चक्कर आना
• धुंधला दिखना
• त्वचा में खुजली होना
• ब्लड प्रेशर का ज्यादा बढ़ना
• एनर्जी न महसूस होना
• सीने में दर्द
• सांस लेने में कठिनाई
• हार्ट अटैक के लक्षण
• सिर दर्द
• चक्कर आना
• पैरों में दर्द या लाली
• बोलने में परेशानी होना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info